fbpx
(9 AM - 8 PM)
8686 139 139
Free and confidential mental health support 8686 139 139
counselling@manntalks.org

मन और तन का आपसी रिश्ता

हमारा मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ काफ़ी जुड़ा हुआ है। किसी एक के प्रभावित होने से दूसरे पर ज़रूर असर पड़ता है। हम यह भी जानते हैं हमारे मस्तिष्क के रसायन, हमारे मन और विचारों को प्रभावित करते हैं।

मानसिक तनाव की स्थिति में हम अमूमन किसी तरह के व्यायाम को करना पसंद नहीं करते। व्यायाम से हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फ़िन का स्राव होता है। इस रसायन से हमें ख़ुशी का एहसास होता है। जितना कम हम व्यायाम करते हैं, उतनी ही कम मात्रा में एंडोर्फ़िन का स्राव होता है। नतीजतन, हम किसी तरह से प्रेरित नहीं हो पाते।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है कि हम पौष्टिक आहार खाएं, व्यायाम करें, और भरपूर नींद लें।